Posts

छोटी ननद

  छोटी भाभी! आप भी अजीब हैं आपको तनिक भी तमीज नहीं कि बाबूजी के सामने जाने से पहले सर पर पल्लू रखकर जाना चाहिए, और तो और उनके सामने ही बैठ चाय पीने लगती हैं , खाना भी ले के बैठ जाती हैं । बेशर्मी की भी हद होती है, सब शर्म लिहाज मायके छोड़ आयी हैं क्या ? बड़े ही खड़ूस अंदाज में विनीता की ननद बबली बोल रही , बेबाक और लड़ाकी स्वभाव की है बबली , उसकी बात से चिढ़ जाती है विनीता , लेकिन कुछ कहती नहीं है ? क्योंकि सास है नहीं, दो भाई और एक बहन है , सबसे छोटी है इसलिए नकचढ़ी और मनमौजी । बबली की शादी लोकल घर परिवार में हुई है और बबली के पति बैंक में हैं , सुबह दस से पाँच बैंक चले जाते , तब महीने में एकाध बार बबली को सुबह छोड़ते हुए बैंक चले जाते थे , कभी रूक जाती , कभी उसी दिन शाम में चली जाती । हर महीने बबली आती है , दोनों भाभियाँ बहुत आदर सत्कार करती हैं , बड़ी भाभी से बबली ज्यादा कुछ नहीं कहती , क्योंकि उन्होंने ने ही बबली के शादी का सारा रस्म रिवाज को निभाया था , बबली की माँ गुजर गई थीं उस समय महज दस बरस की रही होगी और भैया की उम्र अठारह की थी , बबली के पापा ने पच्चीस साल के हो चुके ...